केएलसी में युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Updated at : 16 Oct 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
केएलसी में युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

कोलकाता : कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके में एक युवती की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खाल के निकट झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया गया. घटना केएलसी इलाके में सोमवार सुबह की है. स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर इसकी खबर केएलसी थाने की पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मौके पर […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स (केएलसी) इलाके में एक युवती की गला घोंट कर हत्या करने के बाद खाल के निकट झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया गया. घटना केएलसी इलाके में सोमवार सुबह की है. स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर इसकी खबर केएलसी थाने की पुलिस को दी गयी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस इसकी जांच में जुट गयी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष के बीच है. उसके गले में कुछ गहरे दाग के निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गयी है. युवती टॉप व लेगिंस पहनी हुई है. गले से अलावा उसके शरीर के किसी बाहरी हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं. इससे प्राथमिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह दुष्कर्म की शिकार नहीं हुई होगी.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर खबर पाकर लालबाजार के होमेशाइड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. युवती कौन है, वह कहां की रहनेवाली है. उसका शव फेंकते किसी ने देखा है या नहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ कर इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से घटना से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है. इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कत्ल के समय और तरीके का पता चल सकेगा. इस घटना के बाद से इलाके के लोग भी काफी आतंकित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola