ऑपरेशन तत्काल के तहत छह ट्रैवल एजेंसियों पर छापा, लाखों के टिकट बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2018 4:58 AM
विज्ञापन
कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा मंडल द्वारा बुधवार को ऑपरेशन तत्काल के तहत छह ट्रैवल एजेंसियों पर छापेमारी कर एक लाख रुपये से ज्यादा के आरक्षण टिकट बरामद किये है जबकि करीब नौ लाख के टिकटों की अवैध बुकिंग का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान आरपीएफ ने नौ लोंगो को गिरफ्तार भी किया है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा मंडल द्वारा बुधवार को ऑपरेशन तत्काल के तहत छह ट्रैवल एजेंसियों पर छापेमारी कर एक लाख रुपये से ज्यादा के आरक्षण टिकट बरामद किये है जबकि करीब नौ लाख के टिकटों की अवैध बुकिंग का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान आरपीएफ ने नौ लोंगो को गिरफ्तार भी किया है. ट्रैवल एजेंसियों पर छापेमारी कर भारी संख्या में रेलवे आरक्षण टिकट के साथ आइआरसीडी वेबसाइट की 21 फर्जी निजी आइडी बरामद हुई है. बरामद लाइव टिकटों की कीमत 1.83 लाख रुपये है.
जिन एजेंसियों पर छापेमारी हुई उनमें बाली स्थित तितला ट्रैवल एजेंसी, हुगली के डानकुनी बस स्टैंड पर एमएमएस ट्रैवल, श्रीकृष्ण ट्रैवल एजेंसी, हावड़ा के जगदीशपुर इलाके में स्थित सेलीओ ट्रैवल एजेंसी, हावड़ा के किंग्स रोड स्थित मूर्ति ट्रैवल एजेंसी और नवद्वीप धाम स्टेशन रोड पर स्थित सुजाता कम्युनिकेशन हैं.
रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर व क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारी तड़के सुबह एजेंसियों के दफ्तर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की. वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, हावड़ा मंडल रजनीश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर चलाये गये अभियान में हावड़ा मंडल के आरपीएफ पोस्ट हावड़ा नॉर्थ पोस्ट, हावड़ा साउथ पोस्ट, कटवा, डानकुनी पोस्ट, नवद्वीप धाम पोस्ट और सेवड़ाफुली पोस्ट ने भाग लिया.
पूरी कार्रवाई का कॉर्डिनेशन क्राइम इंटेलिजेंस ने किया. एजेंसियों पर छापेमारी में आरपीएफ को कई सीपीयू और कंप्यूटर के साथ दस्तावेज बरामद हुए हैं. रेलवे सुरक्षा के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. अभी तक की कार्रवाई में आइआरसीटीसी की वेबसाइट की 21 फर्जी निजी आइडी की पहचान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










