ePaper

रोमानियाई गैंग का प्रमुख सदस्य नाना नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Updated at : 09 Aug 2018 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
रोमानियाई गैंग का प्रमुख सदस्य नाना नेपाल सीमा से गिरफ्तार

कोलकाता : एटीएम फ्रॉड गैंग के प्रमुख रोमानियाई सदस्य नाना को भारत-नेपाल सीमा से बुधवार शाम को पकड़ा गया है. कोलकाता में इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद वह दिल्ली से नेपाल भागने के लिए गोरखपुर से होते हुए सनौली बार्डर इलाके में पहुंचा था. संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया […]

विज्ञापन
कोलकाता : एटीएम फ्रॉड गैंग के प्रमुख रोमानियाई सदस्य नाना को भारत-नेपाल सीमा से बुधवार शाम को पकड़ा गया है. कोलकाता में इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद वह दिल्ली से नेपाल भागने के लिए गोरखपुर से होते हुए सनौली बार्डर इलाके में पहुंचा था.
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली से दो रोमानियाई गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद कोलकाता पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (सीट) ने तीन रोमानियाई बदमाशों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.
इसी बीच भारत नेपाल सीमा पर सनौली के पास संदेह के आधार पर कस्टम की टीम ने नाना नाम के एक रोमानियाई आरोपी को पकड़ा. कोलकाता पुलिस की तरफ से पूरी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को कोलकाता लाया जायेगा. प्राथमिक जांच में पता चला कि दक्षिण दिल्ली में नाना किराये पर एक कमरा लेकर गिरफ्तार दोनों रोमानियाई गैंग के सदस्यों को अपने साथ कमरे में रखा था.
इसके बाद दोनों के कोलकाता पुलिस के हाथों पकड़े जाने के बाद नाना नेपाल भागने की फिराक में था. पुलिस का दावा है कि नाना से पूछताछ करने पर और भी कई नयी जानकारी सामने आयेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola