बेटी जन्म लेने पर गृहवधू की हत्या
Updated at : 18 Jul 2018 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : एक के बाद एक दो लड़कियों को जन्म देने के बाद गृहवधू की दम घोंटकर हत्या कर देने का आरोप उसके पति और अन्य ससुराल वालों पर लगा है. सोमवार रात यह घटना हरिश्चन्द्रपुर थाने के शालालपुर गांव में घटी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका का नाम तंजीरा बीबी (26) है. उसकी […]
विज्ञापन
मालदा : एक के बाद एक दो लड़कियों को जन्म देने के बाद गृहवधू की दम घोंटकर हत्या कर देने का आरोप उसके पति और अन्य ससुराल वालों पर लगा है. सोमवार रात यह घटना हरिश्चन्द्रपुर थाने के शालालपुर गांव में घटी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका का नाम तंजीरा बीबी (26) है. उसकी शादी शालालपुर गांव के निवासी पेशे से मजदूर नेहारुल शेख के साथ हुई थी.
उनकी एक तीन साल की बेटी है. इसके बाद कुछ महीने पहले तंजीरा ने एक और बेटी को जन्म दिया. पुलिस के पास दर्ज करायी गई शिकायत में मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दो लड़कियों के जन्म के बाद ससुराल वाले तंजीरा को घर से भगा देना चाह रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाये.
इसके बाद साजिश करके उन लोगों ने तंजीरा का गला घोंट दिया. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया गया. हरिश्चन्द्रपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




