ePaper

एटीएम तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Updated at : 17 May 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

कोलकाता : तिलजला इलाके में एक गैर सरकारी बैंक की एटीएम को तोड़कर उसके अंदर से रुपये निकालने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख साजिद उर्फ सनी (21) और शेख अमन (19) हैं. इनके पास से एक रिवॉल्वर व दो कारतूस के […]

विज्ञापन

कोलकाता : तिलजला इलाके में एक गैर सरकारी बैंक की एटीएम को तोड़कर उसके अंदर से रुपये निकालने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख साजिद उर्फ सनी (21) और शेख अमन (19) हैं. इनके पास से एक रिवॉल्वर व दो कारतूस के अलावा मशीन तोड़ने में इस्तेमाल होनेवाले उपकरण जब्त किये गये हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तिलजला थाने की पुलिस तिलजला इलाके में रात्रि पेट्रोलिंग कर रही थी. अचानक जीजे खान रोड में तिलजला थाने के पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार ओझा, होमगार्ड इंतेखाब अहमद, सैयद अहमद और कांस्टेबल मोहम्मद आलम की नजर एक गैर सरकारी बैंक के एटीएम पर पड़ी. इसमें दो युवक एटीएम मशीन को तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे.

तभी नजर पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनसे पूछताछ हो रही है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि एक वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों को गिरफ्तार करनेवाले सभी पुलिसकर्मियों को लालबाजार में बुलाकर सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola