खुलासा: तिलजला में मिला हथियार करखाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2017 8:23 AM

विज्ञापन

कोलकाता: तिलजला में हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए वेस्टपोर्ट थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया. सभी बिहार के मुंगेर जिले के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सौरभ कुमार (19) (कोनार्क हॉल, अंबे चौक, मुंगेर), म‍ोहम्मद सोनू (22) (गुलजार पोखर, कोतवाली, मुंगेर), मोहम्मद राजू (22) (हसरतगंज, कसिमबाजार, गली नंबर-2, […]

विज्ञापन

कोलकाता: तिलजला में हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए वेस्टपोर्ट थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया. सभी बिहार के मुंगेर जिले के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सौरभ कुमार (19) (कोनार्क हॉल, अंबे चौक, मुंगेर), म‍ोहम्मद सोनू (22) (गुलजार पोखर, कोतवाली, मुंगेर), मोहम्मद राजू (22) (हसरतगंज, कसिमबाजार, गली नंबर-2, मुंगेर) और मोहम्मद सरफराज आलम उर्फ राज (24) (हसरतगंज, कसिमबाजार, गली नंबर-5, मुंगेर) हैं.

इनके पास से भारी संख्या में सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल व मैगजीन के अलावा कारतूस जब्त किये गये हैं. हथियार बनाने की मशीन भी जब्त की गयी है. कारखाना किराये के मकान में चलाया जा रहा था. मकान मालिक शेख बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है.

कैसे हुआ खुलासा

डीसी (पोर्ट विभाग) वकार रजा ने बताया कि गत 24 जुलाई को वेस्ट पोर्ट इलाके के धनियातल्ला से अफरोज अहमद और इम्तियाज अहमद नामक दो युवकों को 7.5 एमएम सेमी ऑटोमेटिक गन के साथ गिरफ्तार किया गया था. पुलिस हिरासत में दोनों ने बताया कि तिलजला इलाके में हाल ही में हथियार की फैक्टरी खोली गयी है. वहां से बने हथियार को मुंगेर का हथियार बता कर महानगर के ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं.

35 से 50 हजार रुपये में बेचते थे मुंगेर के हथियार

प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि महानगर में मुंगेरी हथियार की मांग काफी ज्यादा है. इसी को ध्यान में रख कर हथियार बनाने में एक्सपर्ट सरफराज को मुंगेर लाकर यहां विभिन्न किस्म के हथियार बनाये जा रहे थे. सेमी ऑटोमेटिक 7.5 एमएम पिस्तौल की मांग ज्यादा होने के कारण वही हथियार ज्यादा बन रहे थे. 35 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये में यह हथियार महानगर में बेचे जा रहे थे. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को अलीपुर कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में लेने की मांग अदालत में की जायेगी.

तड़के की गयी छापेमारी : पोर्ट इलाके के स्पेशल स्टाफ पोर्ट डिवीजन (एसएसपीडी), वेस्टपोर्ट थाने की पुलिस, तिलजला थाने की पुलिस के अलावा लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने शुक्रवार तड़के तिलजला के सीएन राय रोड स्थित मकान को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने चारों युवकों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मकान से हथियार बनाने की मशीन भी जब्त कर ली. प्राथमिक जांच में पता चला कि हाल ही में मुंगेर के इस गिरोह ने आठ हजार रुपये किराया देकर यहां यह कारखाना खोला था. मकान के मालिक शेख बबलू से पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola