पोलैंड के नागरिक को 10 साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2017 10:01 AM
28 अप्रैल 2014 को बड़तल्ला इलाके से हुआ था गिरफ्तार दो किलो चरस के साथ पकड़ा गया था युवक कोलकाता : उत्तर कोलकाता के बड़तल्ला इलाके में दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार पोलैंड के नागरिक को महानगर के फर्स्ट ट्रैक सिटी सेशन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोषी पाते हुए गुरुवार को उसे 10 […]
28 अप्रैल 2014 को बड़तल्ला इलाके से हुआ था गिरफ्तार
दो किलो चरस के साथ पकड़ा गया था युवक
कोलकाता : उत्तर कोलकाता के बड़तल्ला इलाके में दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार पोलैंड के नागरिक को महानगर के फर्स्ट ट्रैक सिटी सेशन कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोषी पाते हुए गुरुवार को उसे 10 वर्ष की सजा सुनाई.
इसके साथ एक लाख रुपये जुर्माना देने का भी निर्देश दिया. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार युवक का नाम जेड्रेजेज जेरिस्की (29) है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके पास से जब्त चरस की कीमत बाजार में तकरीबन 50 लाख रुपये थी. अदालत में सुनवाई के दौरान फर्स्ट ट्रैक सिटी सेशन कोर्ट के स्पेशल जज संजय मुखर्जी ने उसे दोषी पाया और 10 साल की सजा सुनाई. गिरफ्तार युवक पोलैंड का नागरिक है. नेपाल के रास्ते कोलकाता में इतने परिमाण में ड्रग्स बेचने के लिए आया था, जिसे पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










