सिलीगुड़ी : पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2017 9:50 AM
सिलीगुड़ी. पांचवीं की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप उसके पड़ोसी पर लगा है. पीड़िता की मां ने आरोपी संजीव दास (39) के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश […]
सिलीगुड़ी. पांचवीं की एक छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप उसके पड़ोसी पर लगा है. पीड़िता की मां ने आरोपी संजीव दास (39) के खिलाफ सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश कर दिया.
पीड़िता को जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है.जानकारी के अनुसार, रुपये का प्रलोभन देकर आरोपी संजीव बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था. रविवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर इस कुकर्म से परदा उठा. पीड़िता न्यू जलपाईगुड़ी थाना इलाके की रहने वाली है. आरोपी उसके पड़ोस में रहता है.
पीड़िता स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं की छात्रा है. बच्ची के पिता हॉकर हैं और मां दूसरों के घरों में परिचारिका का काम करती है. दोनों दिन भर बाहर रहते हैं. स्कूल से वापस लौटने के बाद बच्ची की देखरेख दादी करती थी. उसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी संजीव दास बच्ची को रुपये का लालच देकर अपने घर ले जाता था.
रविवार की रात बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. मां के पूछने पर बच्ची ने पूरी कहानी बयां की. घटना जानकर परिवारवालों का पारा चढ़ गया और रविवार की रात ही न्यू जलपाईगुड़ी थाने में आरोपी संजीव दास के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










