बीवी को घर नहीं, पसंद था रेड लाइट इलाका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2017 9:57 AM

विज्ञापन

कहा : फिर से घर बसाने को नहीं हो रही थी तैयार, इसलिए जान से मार दिया हावड़ा के डोमजूड़ से बड़तल्ला थाने की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार घर से नर्स का काम करने की बात कह कर चली जाती थी रेड लाइट एरिया कोलकाता :बड़तल्ला इलाके के दुर्गाचरण मित्रा स्ट्रीट में पांच […]

विज्ञापन
कहा : फिर से घर बसाने को नहीं हो रही थी तैयार, इसलिए जान से मार दिया
हावड़ा के डोमजूड़ से बड़तल्ला थाने की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घर से नर्स का काम करने की बात कह कर चली जाती थी रेड लाइट एरिया
कोलकाता :बड़तल्ला इलाके के दुर्गाचरण मित्रा स्ट्रीट में पांच जून की रात को सीमा दास उर्फ लाल बानो बीबी खान (29) नामक यौनकर्मी के कत्ल के मामले में पुलिस ने उसके पति मनिरुल इस्लाम मोल्लाह उर्फ बबलू (29) को गिरफ्तार किया. रविवार सुबह गुप्त जानकारी के आधार पर उसे हावड़ा के धूलागढ़ से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से सीमा दास का मोबाइल फोन जब्त किया गया. अदालत में पेश करने पर उसे 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया. कत्ल के दौरान इस्तेमाल चाकू को जब्त नहीं किया जा सका है. आरोपी से पूछताछ कर हथियार जब्त करने की कोशिश जारी है.
दहशत के कारण भागने को हुआ मजबूर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि उसे जब गुस्से में आकर अनहोनी करने का आभास हुआ, तब पुलिस से बचने के लिए वह इलाके से भाग गया. कुछ दिन इधर-उधर भटकने के बाद वह महानगर से दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था, इसके पहले ही पुलिस उस तक पहुंच गयी. पुलिस हिरासत के दौरान गिरफ्तार आरोपी से कत्ल में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश जारी है.
क्यों किया पत्नी का कत्ल
प्राथमिक पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसकी शादी सीमा के साथ 13 वर्ष पहले हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन सीमा को कम समय में अधिक आमदनी की लत लग गयी थी.
इसी कारण वह कुछ दिन कालीघाट में स्थित यौनपल्ली में गुजारने के बाद सोनागाछी में आकर देह व्यापार करने लगी. घर में उसने बताया था कि 14 हजार रुपये वेतन में उसे नर्स का काम मिला है, इसके कारण उसे घर के बाहर रहना होगा. बबलू का आरोप है कि सात महीने इस धंधे में गुजारने के बाद उसने सीमा से वापस घर बसाने के लिए घर लौटने और अपनी बेटी का ख्याल रखने का आग्रह कर रहा था, लेकिन सीमा नहीं मान रही थी. उसे अपने घर से ज्यादा वेश्यालय का जीवन अच्छा लगने लगा था. एक जून की रात को इसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी होने के बाद उसने गुस्से में उसका कत्ल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola