सिलीगुड़ी में मछली व्यवसायी की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, मुख्य आरोपी को पीटा, घर में तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2017 8:11 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. शनिवार को माटीगाड़ा थाना अंतर्गत रणदीप काॅलोनी का माहौल उस समय गरम हो गया, जब स्थानीय लोगों ने गोविंद मंडल नामक एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके घर में तोड़फोड़ की. उसके घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसके अलावा उसके साथ भीड़ ने काफी मारपीट भी […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. शनिवार को माटीगाड़ा थाना अंतर्गत रणदीप काॅलोनी का माहौल उस समय गरम हो गया, जब स्थानीय लोगों ने गोविंद मंडल नामक एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके घर में तोड़फोड़ की. उसके घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसके अलावा उसके साथ भीड़ ने काफी मारपीट भी की.
क्या है घटना : बताया जाता है कि इसी इलाके के रहनेवाले कृष्णा हालदार नामक एक मछली व्यवसायी की देर रात हत्या हो गयी. सुबह उसका शव बरामद होने के बाद ही इलाके में खलबली मच गयी. बाद में पता चला कि उस मछली व्यवसायी के साथ गोविंद मंडल को देखा गया था. उस पर ही हत्या करने का शक हुआ. फिर स्थानीय लोग उसके घर पर टूट पड़े. मारपीट में उसने भी हत्या की बात को कबूल कर ली है.
सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से बचाया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार व्यवसायी कृष्ण हालदार की हत्या के मामले में तीन और युवक शामिल हैं. उन सभी की तलाश की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि 30 हजार रुपये की लालच में गोविंद मंडल ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर व्यवसायी की हत्या की. सूत्रों ने बताया कि मछली व्यवसायी कृष्ण हालदार माटीगाड़ा बाजार से अपने घर लौट रहा था. उसी दौरान बारिश होने लगी. वह बीच रंगीत इलाके में बारिश से बचने के लिए एक सुनसान घर के पास रुक गया था. उसी गांव का रहनेवाला गोविंद मंडल भी वहां पहुंच गया. दोनों ने बातचीत शुरू की. बातचीत के क्रम में कृष्णा हालदार ने 30 हजार रुपये लेकर घर जाने की बात कही.

यह सुनकर गोविंद मंडल के मन में पैसे का लोभ हो गया. उसने अपने तीन दोस्तों को सूचना दी. फिर सभी ने मछली कारोबारी कृष्णा हालदार से 30 हजार रुपये छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उसके ही पैंट और शर्ट से हाथ-पैर बांध दिया. पैसे लेने के बाद चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गयी. शनिवार सुबह होते ही चारों ओर मछली व्यवसायी की तलाश शुरू हो गयी. बाद में उसका शव बरामद हुआ. कुछ लोगों ने बताया कि कृष्णा हालदार को अंतिम बार गोविंद मंडल के साथ देखा गया है. फिर सभी लोग गोविंद पर टूट पड़े. पुलिस का कहना है कि सिर्फ पैसे के लोभ से मछली व्यवसायी की हत्या की गई है. उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola