अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2017 8:11 AM
मालदा: अवैध संबंध के संदेह में दम घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप पति पर लगा है. घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर के कोलहा गांव की है. शनिवार की सुबह महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम दुलेरा बीबी (38) है. घटना के बाद से […]
मालदा: अवैध संबंध के संदेह में दम घोंटकर पत्नी की हत्या करने का आरोप पति पर लगा है. घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर के कोलहा गांव की है. शनिवार की सुबह महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि मृत महिला का नाम दुलेरा बीबी (38) है. घटना के बाद से पति घर छोड़ फरार है. पुलिस ने बताया कि 20 साल पहले दुलेरा बीबी की शादी नजरूल इसलाम के साथ हुई थी. उनके दो बेटा-बेटी हैं. कई जगहों पर जमीन-जगह भी है.
नजरूल बीच-बीच में हैदराबाद में लेबर सप्लाई ठेकेदार का भी काम करता है. दोनों बच्चे भी हैदराबाद में ही पढ़ते-लिखते हैं. पति को संदेह था कि पत्नी का किसी अन्य के साथ संबंध है. इसके अलावा जमीन बेचकर पति के ऐश करने का विरोध भी दुलेरा बीबी करती थी. इन सबको लेकर बीते करीब 10 सालों से पति-पत्नी में झमेला होता ही रहता था. गांव में कई बार सालिसी भी हुई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई.
शुक्रवार को भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने चले गये. सुबह मायके में फोन पहुंचा कि दुलेरा बीबी ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद भाई रबीउल इसलाम आनन-फानन में बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि दीदी का शव फर्श पर पड़ा है. नजरूल का कोई अता-पता नहीं था. इसके बाद भाई रबीउल ने पुलिस में दम घोंटकर हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










