ट्रक व एम्बुलेंस की टक्कर में पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2017 8:49 AM
विज्ञापन
कोलकाता : रेड रोड पर एम्बुलेंस से टकराने के बाद एक ट्रक (टाटा एस) पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. खबर पाकर मौके पर पहुंची मैदान थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 1:40 एक एम्बुलेंस आरआर एवेन्यू की तरफ […]
विज्ञापन
कोलकाता : रेड रोड पर एम्बुलेंस से टकराने के बाद एक ट्रक (टाटा एस) पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. खबर पाकर मौके पर पहुंची मैदान थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 1:40 एक एम्बुलेंस आरआर एवेन्यू की तरफ से रेड रोड की तरफ जा रही थी. रेड रोड पर सिग्नल पार करते समय मेयो रोड की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक, एम्बुलेंस से टकरा गया. एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गयी, जबकि ट्रक पलट गया. दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार चार लोग एवं ट्रक चालक घायल हो गये. घायलों को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. ट्रक चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है.जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










