ePaper

Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

Updated at : 02 Mar 2024 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather Forecast

Weather Forecast: झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने तीन व चार मार्च को गरज के साथ बारिश, वज्रपात और ओलोवृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. आज शनिवार को जहां पलामू, गढ़वा, लातेहार समेत अन्य जिलों में बारिश हो सकती है, वहीं तीन से छह मार्च तक बारिश के आसार हैं. तीन व चार मार्च को बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है.

गरज के साथ इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें, तो आज शनिवार को गरज के साथ बारिश के आसार हैं. झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा) में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिन में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Jharkhand Weather Forecast: तीन से पांच मार्च तक झारखंड में गरज के साथ बारिश, छह मार्च से मौसम साफ

तीन मार्च को बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि
तीन से छह मार्च तक बारिश की संभावना है. तीन व चार मार्च के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है. तीन मार्च को पलामू, गढ़वा व लातेहार में ओलावृष्टि हो सकती है. सात मार्च को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Jharkhand Weather Forecast: आंधी-तूफान के साथ बारिश व वज्रपात, दो की मौत, दो घायल, कब तक होगी बारिश?

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने तीन व चार मार्च के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भागों में गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्ति की गयी है. पलामू, गढ़वा व लातेहार में ओलावृष्टि हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड में मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola