नौकर की पिटाई का वीडियो वायरल, मुकदमा के बाद 5 हिरासत में

मथुरा : जिले में जरी के कारखाने में काम करने वाले एक कारीगर की मालिक द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा कायम कर पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं […]
मथुरा : जिले में जरी के कारखाने में काम करने वाले एक कारीगर की मालिक द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से बुरी तरह से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा कायम कर पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है.
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों ऐसा वीडियो प्रकाश में आया था जिसमें एक कारखाने का मालिक कारीगर को दिए एडवांस के बदले में काम न करने की बात पर उसे कथित रूप से बुरी तरह से पीट रहा है .
वीडियो को देखने के बाद मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी मदन सिंह ने चारसंप्रदाय आश्रम के पीछे स्थित जरी के कारखाने की पहचान कर छापा मारकर पप्पू, आमीन, दीपांकर, संजू व दीप को हिरासत में ले लिया. मुख्य आरोपी श्याम सुंदर दास फरार है. इन सभी पर पानीघाट निवासी 15 वर्षीय सोनू की पिटाई का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




