ePaper

महिला ने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगायी, दो की मौत

Updated at : 02 Feb 2018 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगायी, दो की मौत

जौनपुर : जिले के बदलापुर क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गयी. घटना में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में ले लिया है. राजकीय रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के सूत्रों के अनुसार, बदलापुर […]

विज्ञापन

जौनपुर : जिले के बदलापुर क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूद गयी. घटना में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में ले लिया है.

राजकीय रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के सूत्रों के अनुसार, बदलापुर थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव निवासी प्रभुशंकर शर्मा की पत्नी गीता देवी (38 वर्ष) गुरुवार रात अपनी बेटियों खुशी (14 वर्ष), खुशबू (पांच वर्ष) और कुसुम (तीन वर्ष) के साथ श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. वहां तीनों बच्चों के साथ वह चलती ट्रेन के सामने कूद गयी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में गीता देवी और खुशी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि खुशबू और कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों अस्पताल में हैं. इस वारदात के पीछे परिवारिक कलह बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola