ePaper

गंगा आरती के साथ हुआ नये वर्ष का स्वागत

Updated at : 01 Jan 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा आरती के साथ हुआ नये वर्ष का स्वागत

वाराणसी : नये वर्ष का स्वागत सभी अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं. एक दूसरे को बधाई देने के साथ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर नये वर्ष की शुरुआत की. वहीं, वाराणसी में सुबह में गंगा घाट पर कोहरा होने के बावजूद गंगा घाट पर प्रतिदिन होनेवाली गंगा आरती को देखने के लिए नये वर्ष […]

विज्ञापन

वाराणसी : नये वर्ष का स्वागत सभी अपने-अपने तरीके से कर रहे हैं. एक दूसरे को बधाई देने के साथ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर नये वर्ष की शुरुआत की. वहीं, वाराणसी में सुबह में गंगा घाट पर कोहरा होने के बावजूद गंगा घाट पर प्रतिदिन होनेवाली गंगा आरती को देखने के लिए नये वर्ष की सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गंगा आरती में देशवासियों के साथ-विदेशी सैलानी भी शामिल होकर नये वर्ष का स्वागत किया. आरती के बाद सभी लोगों ने नये वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई दी और देश में शांति और समृद्धि की कामना की. मालूम हो कि हिंदू धर्म में गंगा आरती को देखने का एक अलग ही महत्व है. गंगा आरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग वाराणसी आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola