सुब्रत राय सहारा का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार संपन्न, दर्शन के लिये पहुंचे वीवीआईपी

Updated at : 16 Nov 2023 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सुब्रत राय सहारा का बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार संपन्न, दर्शन के लिये पहुंचे वीवीआईपी

सहाराश्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार गुरुवार को बैकुंठ धाम लखनऊ में हुआ. उनके पोते ने मुखाग्नि दी. पार्थिव शरीर बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया था. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग सुबह से ही इंतजार कर रह थे. भारी संख्या में उनके चाहने वाले व अन्य विशिष्ट लोग सहारा शहर पहुंचे गये थे.

विज्ञापन
undefined

मुम्बई के एक अस्पताल में मंगलवार रात सुब्रत राय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उनके निधन की सूचना पर सहारा परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. बुधवार दोपहर बाद चार्टर के जरिए उनके पार्थिव शरीर को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया. जहां पहले से ही उनके परिजन मौजूद थे. शाम 4.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर चार्टर उतरा, जहां एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे. शाम 4.35 बजे वाहनों के काफिले के बीच पार्थिव शरीर को शहीद पथ के रास्ते सहारा शहर के लिए रवाना कर दिया गया.

undefined

सहाराश्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया. एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को सहारा शहर ले जाया गया. देर शाम सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर सहारा शहर पहुंचा. कंपनी के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिये सहारा शहर के गेट से लेकर अंदर तक मौजूद थे.

undefined

सहारा श्री सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिये विशिष्ट, अति विशिष्ट लोगों की भीड़ लगी रही. उनकी बहन कुमकुम रॉय चौधरी, भाई जेबी रॉय सहारा शहर में मौजूद थे. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सुब्रह रॉय सहारा के अंतिम दर्शन किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

undefined

वरिष्ठ नेता अम्मार रिजवी भी सुब्रत रॉय सहारा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सुब्रत रॉय के 16 वर्षीय पोते बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार करेंगे. सुब्रत रॉय की पत्नी स्वप्ना रॉय, बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो के विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना नहीं है. ऐसे में सहाराश्री के पोते ने उन्हें मुखाग्नि देने दी.

undefined

कांग्रेस नेता व अभिनेता राजबब्बर ने भी सहारा शहर पहुंच कर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी. सहारा परिवार से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे हुए थे. जहां उनके पार्थिक शरीर के दर्शन के दौरान लोगों की आंखें नम भी हो गईं. दर्शन करने वालों में युवाओं से लेकर उम्रदराज लोग व महिलाएं तक शामिल रहीं. लोग सहाराश्री से जुड़े किस्सों को भी एक-दूसरे से साझा करते नजर आए. सहारा शहर से पार्थिव शरीर तक की दूरी काफी होने की वजह से लोगों की सुविधा के लिए पिकअप वाहन लगवाया गया. मुख्य गेट से लोगों को वाहनों से दर्शन के लिए ले जाया गया. पंडाल भी लगवाए गए थे तथा लोगों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था थी. देर रात तक लोग दर्शन करने के लिए उमड़े रहे.

undefined

महशहू पार्श्व गायक सोनू निगम भी लखनऊ पहुंचे और उन्होंने सुब्रत रॉय सहारा के अंतिम दर्शन किये. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अभिषेक मिश्र, सपा एमएलसी राजेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र सहित सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

undefined

लखनऊ में सहारा शहर में सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन करने के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सहारा प्रमुख ने अपने जीवन काल में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया. वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. लेकिन, आज वे हमारे बीच में नहीं है. सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने.

undefined

सपा अध्यक्ष अखिलेश जेबी रॉय से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सहाराश्री सुब्रत राय का जाना अपूरणीय क्षति है. शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य कभी भुलाए नहीं जा सकते.

undefined

वरिष्ठ नेता सिराज मेहंदी ने भी सुब्रत रॉय सहारा को श्रद्धांजलि दी. जिस बैंकुठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार होगा, उसका जीर्णोद्धार भी उन्होंने ही कराया था. सुब्रत राय सहारा ने बैकुंठ धाम को सजाने संवारने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी थी.

undefined

सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने सहारा शहर पहुंचकर सुब्रत रॉय को श्रद्धांजलि दी. सहारा शहर से लेकर बैकुंठ धाम तक लोग सहारा श्री के अंतिम दर्शन के लिये आतुर थे.

Also Read: UP Breaking News Live: सहारा श्री सुब्रत राय पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola