ePaper

Lok Sabha Election 2024: यूपी में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर प्रचार समाप्त, 25 मई को होगा मतदान

Updated at : 23 May 2024 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: यूपी में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर प्रचार समाप्त, 25 मई को होगा मतदान

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों और गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव के लिए 23 मई को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. सभी दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी में (Lok Sabha Election 2024) छठे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. इस चरण में कुल 14 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा. कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 146 पुरुष और 16 महिला प्रत्याशी हैं. बलरामपुर जनपद की गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनैतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी पर रोक रहेगी.

यहां होगा 25 मई को मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में (Lok Sabha Election 2024) छठे चरण के अंतर्गत 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और गैंसड़ी विधानसभा के लिए मतदान होना है. 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 38-सुल्तानपुर, 39-प्रतापगढ़, 51-फूलपुर, 52-इलाहाबाद, 55-अंबेडकरनगर, 58-श्रावस्ती, 60-डुमरियागंज, 61-बस्ती, 62-संत कबीर नगर, 68-लालगंज (सु), 69-आजमगढ़, 73-जौनपुर, 74-मछलीशहर (सु), 78-भदोही लोकसभा सीटें आती हैं. इसमें से 12 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

15 जिलों में 14 लोकसभा क्षेत्र
Election Commission के अनुसार छठे चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Election 2024) प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, सन्तकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी तथा भदोही सहित 15 जिलों में आते हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के दिन मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, वायरलेस सेट आदि ले जाने पर रोक लगायी गयी है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola