Etah Assembly Chunav: एटा सीट पर कल्याण सिंह का रहा है दबदबा, 2017 में खिला था कमल, इस बार क्या होगा?

एटा की जनता का साथ गंगा प्रसाद को मिलता रहा. गंगा प्रसाद के पुत्र विपिन वर्मा वर्तमान में सीट से विधायक हैं.
Etah Seat Vidhan Sabha Chunav: एटा विधानसभा सीट से गंगा प्रसाद 1957 से 1977 तक लगातार छह बार विधायक रहे. गंगा प्रसाद ने विधायक बनने के बाद पार्टियों का दामन थामा. इतना ही नहीं गंगा प्रसाद ने हर चुनाव में दल बदला. एटा की जनता का साथ गंगा प्रसाद को मिलता रहा. गंगा प्रसाद के पुत्र विपिन वर्मा वर्तमान में सीट से विधायक हैं. एटा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया हैं. यहां 20 फरवरी को मतदान है.
-
2017- विपिन कुमार डेविड- भाजपा
-
2012- आशीष कुमार यादव- सपा
-
2007- प्रजा पालन- भाजपा
-
2002, 1996- शिशुपाल सिंह यादव- सपा
-
1993, 1991- प्रीतम सिंह- भाजपा
-
1989- अतर सिंह यादव- जेडी
-
1985- अतर सिंह यादव- एलकेडी
-
एटा विधानसभा से 2017 में बीजेपी के विपिन कुमार डेविड ने जीत दर्ज की थी.
Also Read: Etah Assembly Chunav: एटा की अलीगंज विधानसभा सीट से 2017 में जीती BJP, इस बार काफी बदले हैं समीकरण
-
यादव वोटर्स की संख्या सबसे अधिक है.
-
दूसरे नंबर पर लोधी राजपूत आते हैं.
-
कुल मतदाता- 3,36,081
-
पुरुष- 1,80,901
-
महिला- 1,55,162
-
अन्य- 18
-
एटा सदर विधानसभा में सीवर लाइन का निर्माण अधूरा है.
-
लड़कियों के लिए अलग से सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है.
-
बड़े उद्योग नहीं होने से युवाओं को पलायन करना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




