UP News: बुलंदशहर की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका, दो मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2022 5:55 PM

विज्ञापन

UP News: बुलंदशहर में शनिवार को सिंकराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी5 फैक्ट्री में बॉयलर फट गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मलबा हटाया तो दो मजदूरों के शव बरामद हुए.

विज्ञापन

UP News: बुलंदशहर में एक फैक्ट्री का बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि दो मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं. घटना सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र का बताया जा रहा है.

दो मजदूरों के शव बरामद

दरअसल, शनिवार को सिंकराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी5 फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मलबा हटाया तो दो मजदूरों के शव बरामद हुए.

Also Read: UP School Reopen: यूपी में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, जानें से पहले छात्र जान लें ये जरूरी नियम
राहत बचाव के लिए बुलायी गई टीम

पुलिस के मुताबिक, मलबे में अभी कई मजदूर और दबे हुए हो सकते हैं. फिलहाल राहत बचाव कार्य के लिए टीम को बुलाया गया है.

पांच किलोमीटर तक सुनायी दी धमाके की गूंज

ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज करीब पांच किलोमीटर तक सुनायी दी. इलाके में घटना से हड़कंप मच गया है.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola