भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, दिन भर के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

Updated at : 21 Aug 2020 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन, दिन भर के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

लखनऊ/देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी. सिंह को गुरुवार रात तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया.

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गयी. सिविल अस्पताल में उनकी जांच की गयी थी, जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी. सिंह के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर में किया जायेगा. उनका पार्थिव शरीर देवरिया स्थित आवास पर ले जाया गया है. सिंह के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं.

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. योगी ने कहा कि सिंह एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे. वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे. समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के हितों के प्रति वह अत्यंत संवेदनशील थे.

उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए सिंह के शोक संतप्त परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ”देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान.” उत्तर प्रदेश विधानसभा में दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी गयी और उसके बाद अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola