मोदी जी देश के पीएम हैं उनके लिए मुर्दाबाद का नारा लगाना गलत है : राहुल गांधी

जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस सभा से राहुल ने नोटबंदी और किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा एक बार फिर उठाया. उन्होंने पीएम मोदी को अमीर लोगों का हितैषी करार दिया लेकिन मुर्दाबाद के नारे का विरोध करते हुए कहा, […]
जौनपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस सभा से राहुल ने नोटबंदी और किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा एक बार फिर उठाया. उन्होंने पीएम मोदी को अमीर लोगों का हितैषी करार दिया लेकिन मुर्दाबाद के नारे का विरोध करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं. उनके साथ हमारी राजनीतिक लड़ाई हो सकती है लेकिन प्रधानमंत्री मुर्दाबाद कहना कांग्रेस पार्टी का काम नहीं है. मुर्दाबाद का नारा कट्टरपंथी लोग लगाते हैं आरएसएस के लोग लगाते हैं.
#WATCH Modi Murdabad slogans should not be used in Congress meetings, as Modi is the PM.We will defeat him politically: Rahul Gandhi pic.twitter.com/0KSL2HrNAI
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 19, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




