वाराणसी भगदड़ : PM मोदी ने जताया शोक, मृतक के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए एक भगदड़ में हुइ लोगों की मौत पर शोक जताया है. मोदी ने मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘वाराणसी में भगदड़ के दौरान लोगों […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए एक भगदड़ में हुइ लोगों की मौत पर शोक जताया है. मोदी ने मारे गए व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘वाराणसी में भगदड़ के दौरान लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के लिए प्रार्थना.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मैंने अधिकारियों से बात की है और वाराणसी में भगदड़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा है.’
I have spoken to officials & asked them to ensure all possible help to those affected due to the stampede in Varanasi.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2016
Deeply saddened by the loss of lives in the stampede in Varanasi. Condolences to the bereaved families. Prayers with those injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2016
वाराणसी और चंदौली के बीच राजघाट पुल पर भगदड़ में कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो गयी. एक धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में आज दोपहर में वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










