उत्तरप्रदेश विधानसभा में पास हुआ विधायकों का वेतन-भत्ता वृद्धि वाला विधेयक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 3:46 PM
लखनऊ : ‘बढती मंहगाई’ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्यों के वेतन और भत्ते बढाने सम्बन्धी विधेयक को आज विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.संसदीय कार्यमंत्री आजम खां द्वारा सरकार के फैसले को लागू करने के लिए कल विधानसभा में प्रस्तुत उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन ) […]
लखनऊ : ‘बढती मंहगाई’ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्यों के वेतन और भत्ते बढाने सम्बन्धी विधेयक को आज विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.संसदीय कार्यमंत्री आजम खां द्वारा सरकार के फैसले को लागू करने के लिए कल विधानसभा में प्रस्तुत उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन ) विधेयक 2016 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. इसमें विधायकों की मासिक आमदनी मौजूदा 75 हजार रुपये से बढाकर सवा लाख रुपये करने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










