मुजफ्फरनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Updated at : 02 Feb 2016 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के कैराना शहर में एक विवाद होने के बाद चार लोगों ने 22 साल के एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी – काला, अंशुल, चंदर और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के कैराना शहर में एक विवाद होने के बाद चार लोगों ने 22 साल के एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी – काला, अंशुल, चंदर और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. खबर मिलने तक अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि विकास नाम के इस पीड़ित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक अन्य घटना में 38 वर्षीय शिव कुमार का शव कल शामली जिले के उमेरपुर गांव में पाया गया. उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola