UP : बेटे ने की पिता की हत्या

Updated at : 18 Jan 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
UP : बेटे ने की पिता की हत्या

मुजफ्फरनगर : 23 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर उसके शव को एक नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना शाहपुर पुलिस थाना अंतर्गत हरसोली गांव की है. सर्कल अधिकारी एस पी शर्मा ने आज बताया कि नौ जनवरी से गायब मेहरबान 60 वर्ष […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : 23 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अपने पिता की हत्या कर उसके शव को एक नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना शाहपुर पुलिस थाना अंतर्गत हरसोली गांव की है. सर्कल अधिकारी एस पी शर्मा ने आज बताया कि नौ जनवरी से गायब मेहरबान 60 वर्ष की उसके बेटे मोहसिन ने कुछ पारिवारिक विवादों के चलते कथित रुप से हत्या कर दी है.

मेहरबान के गायब होने की शिकायत उसके परिजनों ने पुलिस से की थी. इस पर जांच के दौरान पुलिस ने कल मोहसिन से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपराध करने की बात को कबूल लिया. शर्मा ने बताया कि मोहसिन ने बताया कि उसने कुछ सह-अपराधियों की मदद से अपने पिता की हत्या की थी और शव को गंगा नहर में फेंक दिया. पुलिस सह-अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है और नहर से शव को बरामद करने के लिए तलाश जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola