उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को सदन में आया चक्कर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 8:22 PM

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को गुरुवार को सदन में अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई. अध्यक्ष दीक्षित आसन पर थे और प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी कि अचानक दीक्षित को चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें श्यामा […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को गुरुवार को सदन में अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

सदन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई. अध्यक्ष दीक्षित आसन पर थे और प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी कि अचानक दीक्षित को चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल के डाक्टर आशुतोष दुबे ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और अध्यक्ष को सर्वाइकल स्पांडलाइटिस की समस्या है, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया और वह अस्पताल में अब ठीक हैं. दीक्षित की अनुपस्थिति में सदन की कार्यवाही का संचालन पीठासीन अधिकारी सुखदेव राजभर ने किया, जो बसपा के शासनकाल (2007-2012) में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं. बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ अस्पताल जाकर दीक्षित का हालचाल लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola