ePaper

रेप की शिकार युवती के पिता की हिरासत में मौत पर राहुल गांधी का कटाक्ष, बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ

Updated at : 09 Apr 2018 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
रेप की शिकार युवती के पिता की हिरासत में मौत पर राहुल गांधी का कटाक्ष, बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामूहिकदुष्कर्म की कथित तौर पर शिकार युवती के पिता की हिरासत में मौत को लेकर आज उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की.राहुलगांधी ने भाजपा की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे का भी उपहास उड़ाया. उन्होंने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, बेटी बचाओ- खुद मारे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामूहिकदुष्कर्म की कथित तौर पर शिकार युवती के पिता की हिरासत में मौत को लेकर आज उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की.राहुलगांधी ने भाजपा की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे का भी उपहास उड़ाया. उन्होंने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, बेटी बचाओ- खुद मारे जाओ. एक युवती भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाती है. भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है. उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है. आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का लिंक भी दिया है. जिसमें कहा गया है कि कथितदुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी. दुष्कर्म की कथित पीड़िता नेरविवारको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था. संबंधितभाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने आरोप का खंडन किया है.

ये भी पढ़ें…दुष्कर्म के आरोपी BJP विधायक मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे, बोले- हर जांच को तैयार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola