ePaper

Ghazi Miyan Mela: 800 साल बाद क्यों नहीं लगेगा मसूद गाजी की दरगाह पर मेला?

Updated at : 04 May 2025 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Ghazi Miyan Mela

Ghazi Miyan Mela

Ghazi Miyan Mela: हर साल मसूद गाजी (Ghazi Saiyyad Salar Masud) की दरगाह पर लाखों श्रद्धालु चादर चढ़ाने और जियारत के लिए आते हैं. इनमें पूर्वांचल इलाके से बड़ी संख्या में हिन्दू श्रद्धालु शामिल होते हैं.

विज्ञापन

Ghazi Miyan Mela: बहराइच में हर साल आयोजित होने वाला सैयद सालार मसूद गाजी का प्रसिद्ध मेला इस बार आयोजित नहीं होगा. दरअसल, जिला प्रशासन की तरफ से मेले (Ghazi Miyan Ka Mela) के आयोजन के लिए अनुमति नहीं मिल पाई है. दरगाह प्रबंध समिति ने प्रशासन से 15 मई से 15 जून तक मेला आयोजित करने की सिफारिश की थी, जिसको प्रशासन ने ठुकराते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया है.

कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका

जिला प्रशासन ने जेठ मेला आयोजन की मांग को पहलगाम आतंकी हमला, संभल हिंसा और वक्फ बोर्ड संशोधन को लेकर देश भर के जनमानस में विरोध और आक्रोश को ध्यान में रखते हुए इंकार किया है. प्रशासन ने कानून व्यवस्था के बिगड़ने की आशंका जताई है, क्योंकि मेले में लाखों की संख्या में देशी-विदेशी लोगों के आने की अनुमान लगाया गया था.

यह भी पढ़ें- योगी सरकार की नई पहल, बुजुर्गों की सेहत की निगरानी करेगी विशेषज्ञों की टीम

यह भी पढ़ें- लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 ACP समेत इन अधिकारियों को हुआ तबादला

प्रशासन ने नामंजूर की समिति की मांग

सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि 15 अप्रैल को दरगाह शरीफ प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने बहराइच जिलाधिकारी को जेठ मेले के आयोजन के लिए बैठक कराने के लिए पत्र लिखा था. इस पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके बाद उचित समय न देखते हुए सिफारिश को अस्वीकार कर दिया गया. इस संबंध में दरगाह प्रबंध समिति को भी जानकारी दे दी गई है.

बड़ी संख्या में जाते हैं हिन्दू

प्रशासन के इस फैसले से श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ेगा, क्योंकि हर साल मसूद गाजी (Ghazi Saiyyad Salar Masud) की दरगाह पर लाखों श्रद्धालु चादर चढ़ाने और जियारत के लिए आते हैं. इनमें पूर्वांचल इलाके से बड़ी संख्या में हिन्दू श्रद्धालु शामिल होते हैं. वहीं, कुछ समय पहले संभल जिले में गाजी मियां के नाम से लगने वाले नेजा मेले की भी प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिल पाई थी. उसी समय से बहराइच में लगने वाले जेठ मेले प्रतिबंध लगाने की मांग शुरु हो गई थी.

Masood Ghazi
Ghazi miyan mela

यह भी पढ़ें- मदर डेयरी-अमूल के नक्शे कदम पर पराग, दूध की बढ़ाई कीमतें

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola