इंसेफेलाइटिस की रोकथाम को लेकर केंद्र और यूपी सरकार गंभीर नहीं : राहुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 5:18 PM
गोरखपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हर साल सैकड़ों बच्चों की मौत का कारण बनने वाली बीमारी ‘इंसेफेलाइटिस’ की रोकथाम को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार गंभीर नहीं है. अपनी ‘किसान यात्रा’ के दौरान राहुल ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के ‘इंसेफेलाइटिस वार्ड’ का मुआयना करने […]
गोरखपुर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हर साल सैकड़ों बच्चों की मौत का कारण बनने वाली बीमारी ‘इंसेफेलाइटिस’ की रोकथाम को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार गंभीर नहीं है. अपनी ‘किसान यात्रा’ के दौरान राहुल ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के ‘इंसेफेलाइटिस वार्ड’ का मुआयना करने के बाद कहा कि मस्तिष्क ज्वर की रोकथाम के मामले में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया. पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत संप्रग सरकार इस बीमारी के उन्मूलन की दिशा में दो कदम आगे बढ़ी थी, मगर मोदी सरकार दो कदम पीछे पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










