पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के 22 कॉलेजों में सक्रिय होगी NSS इकाई, पांच गांवों को लिया जाएगा गोद

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय
Patna News: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध 22 कॉलेजों में एनएसएस गतिविधियों को और सक्रिय किया जाएग. एनएसएस की टीमें पांच गांवों को गोद लेकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़े अभियान चलाएंगी. इस पहल से छात्रों को सामाजिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा.
Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू) से संबद्ध 22 कॉलेजों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा. इसे लेकर आयोजित एडवाइजरी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
पांच गांवों में चलेंगे विकास और जागरूकता अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएसएस की टीमें सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों में भाग लेंगी और पांच गांवों को गोद लेकर वहां जागरूकता एवं विकास कार्यक्रम संचालित करेंगी. गोद लिए जाने वाले गांवों में मसौढ़ी का तारेगना, खगौल, धनरूआ, कंडाप और रामपुर शामिल हैं.
कुपोषण, स्वच्छता और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
एनएसएस स्वयंसेवक गांवों में कुपोषण दूर करने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम चलाएंगे. साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा.
पीजी स्तर पर भी बनेगी एनएसएस टीम
बैठक में यह भी तय किया गया कि स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर भी एनएसएस की इकाइयों को सक्रिय किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र सामाजिक गतिविधियों से जुड़ सकें.
छात्रों को मिलेगा सामाजिक कार्यों का अनुभव
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्रों को समाज के साथ जुड़कर कार्य करने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा.
ALSO READ: अरवल हादसे में बुझ गया अमहारा का चिराग, ऋषांक समेत चार युवकों की मौत से गांव में मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










