पटना यूनिवर्सिटी के बाहर NEET छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्रों को लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रों को लिया हिरासत में

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Student Protest Patna: पटना यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया. पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया और कई को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

Student Protest Patna: पटना यूनिवर्सिटी के बाहर गुरुवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और हाल में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जुटे थे. बड़ी संख्या में छात्र पटना कॉलेज के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी कर रहे थे.

विज्ञापन

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को हटाने की कार्रवाई की. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया.

पटना कॉलेज के बाहर छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा
पटना कॉलेज के बाहर छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े हर एक अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

कई छात्रों को हिरासत में लिया गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों को हिरासत (डिटेन) में भी लिया. हालांकि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही.

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जुटे थे छात्र
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जुटे थे छात्र

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जुटे थे छात्र

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस कार्रवाई के बाद भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.

पटना कॉलेज गेट से निकला NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का विरोध मार्च


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन