'मंगल पांडे न होते, तो न होते गांधी-नेहरू...' RLD ने की भारत रत्न की मांग

रालोद नेता अनुपम मिश्र
Bharat Ratna for Mangal Pandey: RLD नेता ने कहा कि यदि मंगल पांडेय ने 1857 में स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल न फूंका होता, तो देश को गांधी, नेहरू, टैगोर, अम्बेडकर और लोहिया जैसे नेता शायद नहीं मिलते.
Bharat Ratna for Mangal Pandey: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने 1857 की क्रांति के अग्रदूत शहीद मंगल पांडे को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग उठाई है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने यह मांग बलिया जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान रखी.
‘यह पुरस्कार का भी सम्मान’
दरअसल, अनुपम मिश्र ने रविवार को ‘अमर शहीद सम्मान यात्रा’ के तहत रविवार को बलिया जिले पहुंचे थे. यहां उन्होंने मंगल पांडे की जन्मस्थली नगवा का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय को भारत रत्न दिया जाना चाहिए. इससे केवल उनका नहीं, बल्कि पुरस्कार का भी सम्मान होगा.
ऊंची प्रतिमा और गांव के विकास की मांग
RLD नेता ने बलिया में मंगल पांडे की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि यदि मंगल पांडेय ने 1857 में स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल न फूंका होता, तो देश को गांधी, नेहरू, टैगोर, अम्बेडकर और लोहिया जैसे नेता शायद नहीं मिलते. इस दौरान उन्होंने नगवा गांव की दुर्दशा पर भी गहरी चिंता जताते हुए कहा कि स्मारक के नाम पर सिर्फ एक चहारदीवारी है और वहां घास-फूस उगा है. यह एक महान क्रांतिकारी के साथ अन्याय है.
देश के गौरव भारत,माता के वीर सपूत अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ स्वाधीनता संग्राम का प्रथम विगुल फूकने वाले अमर शहीद मंगल पांडे जी की पावन भूमि बलिया में स्थित उनके पैतृक गाँव नगवा पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित कर पावन माटी को प्रणाम किया 🙏 pic.twitter.com/hEg7xrZEQo
— Anupam Mishra (@PtAnupammishra) June 9, 2025
अन्य क्रांतिकारियों की स्थिति पर भी सवाल
मिश्र ने चंद्रशेखर आजाद और राम प्रसाद बिस्मिल के स्मारकों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आजादी के इन महान नायकों को उनके योगदान के अनुसार सम्मान नहीं मिल पाया है. उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा. इस मसले पर सीएम योगी से मिलकर बात करूंगा और पीएम को पत्र भी लिखूंगा. हम सरकार का हिस्सा हैं, उम्मीद है बात सुनी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




