लंबे समय से चल रहे विवाद में मारपीट, महिला अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif News

अस्पताल में इलजरत घायल महिला

Bihar Sharif News : कोरैय गांव में लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच हुई मारपीट में गीता देवी घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से निरंजन की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरैय गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई. घायल महिला की पहचान कोरैय गांव निवासी नीतीश कुमार की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में घायल महिला के पति नीतीश कुमार ने सोमवार को बताया कि उनके गोतिया सुरेंद्र यादव के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और अक्सर कहासुनी एवं झगड़ा होता रहता है.

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा

आरोप है कि सोमवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुरेंद्र यादव गाली-गलौज कर रहा था. जब उनकी पत्नी गीता देवी ने इसका विरोध किया, तो सुरेंद्र यादव एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमले में गीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गईं. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, दूसरे पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है.

Also Read : कारगिल चौक पर पसरा सन्नाटा, ऑटो-ई रिक्शा हड़ताल से पटना बेहाल

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन