राजगीर : ज्ञान जीविका समिति ने कमाया 24.29 लाख रुपये का शुद्ध लाभ, 4,158 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Updated:
विज्ञापन

राजगीर के भूई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी और प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर प्रखंड की ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने वित्तीय वर्ष में 24.29 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. यह समिति 4,158 महिलाओं को बचत, ऋण और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

नालंदा के राजगीर प्रखंड के ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, भूई की वार्षिक आमसभा सोमवार को राधे-कृष्ण मैरेज हॉल में आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

विज्ञापन

आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय एवं वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. प्रतिवेदन के अनुसार समिति ने गत वित्तीय वर्ष में 24,29,151.41 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जो प्रस्तुत वित्तीय विवरण एवं ऑडिट रिपोर्ट में दर्ज है.

इस समिति से प्रखंड के दो पंचायतों के 337 स्वयं सहायता समूहों की 4,158 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. ये महिलाएं बचत, ऋण प्रबंधन, स्वरोजगार तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर्स और एसएचजी प्रतिनिधि सम्मानित

आमसभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीविका महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं नेतृत्व के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित रंजन सिंह ने कहा कि समिति के सचिव एवं निदेशक मंडल द्वारा गत वित्तीय वर्ष की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया.

वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

इस दौरान समिति की आय-व्यय, वित्तीय स्थिति, बचत एवं ऋण वितरण, महिला सदस्यों की सहभागिता, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

आमसभा को समिति की अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव सरिता देवी तथा कोषाध्यक्ष अनिता देवी ने भी संबोधित किया.

कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमित रंजन सिंह, आजीविका विशेषज्ञ नित्यानंद कुमार, एसी शिशुपाल, राकेश, सीसी संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, समिति की महिला सदस्य, निदेशक मंडल के प्रतिनिधि एवं जीविका कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : बिहारशरीफ : हरनौत में मां काली की पूजा को लेकर बड़ी बैठक, जानिए क्यों टला मंदिर निर्माण का फैसला?


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन