हिलसा में नई यातायात व्यवस्था पहले दिन ही फेल, पुराने ढर्रे पर चलता रहा बस-टेंपो

Updated:
विज्ञापन

नई यातायात व्यवस्था पहले दिन ही फेल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नई यातायात व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन बेअसर साबित हुई. बसों और टेंपो का पुराना ढर्रा जारी रहने से शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हुई. प्रशासन की नई व्यवस्था धरातल पर क्यों नहीं उतरी, जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए शुक्रवार से लागू की जाने वाली नई व्यवस्था पहले ही दिन बेअसर नजर आयी. बसों और टेंपो के पड़ाव व परिचालन को मई गांव के पास नवनिर्मित बस स्टैंड से करने के निर्देश के बावजूद शहर में पुराने ढर्रे पर ही वाहनों का परिचालन होता रहा. प्रशासन ने शहर के अंदर बसों के अनावश्यक ठहराव पर रोक लगाने का निर्णय लिया था.

विज्ञापन

सिनेमा मोड़ पर चार मिनट की मिली थी अनुमति

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए थरथरी रोड की बसों को सिनेमा मोड़ पर अधिकतम चार मिनट रुककर यात्रियों को उतारने-बैठाने की अनुमति दी गयी थी. इसके बाद सड़क पर बस रोककर सवारी बैठाने पर रोक थी. हालांकि, पहले दिन नई व्यवस्था पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी.

बैठक में तय किये गये थे कई नियम

नई यातायात व्यवस्था को लेकर गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. इसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा बस-टेंपो संचालकों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी थी.

बैठक में बिना निबंधन टेंपो के परिचालन पर कार्रवाई, नाबालिग चालकों की जांच तथा सड़क पर टेंपो और ई-रिक्शा खड़ा कर जाम लगाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया था.

एक अक्टूबर से लागू होगा कलर कोडिंग और नंबर सिस्टम

टेंपो के लिए कलर कोडिंग और नंबर सिस्टम भी एक अक्टूबर से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सड़क पर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग पर भी रोक रहेगी.

वहीं, सिनेमा मोड़ के समीप कूड़ा जमा होने से सड़क बाधित होने की समस्या को देखते हुए नगर परिषद को नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया गया है.

शनिवार से टेंपो के खिलाफ शुरू होगा अभियान

थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि नई यातायात व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा. टेंपो के कारण लगने वाले जाम के खिलाफ शनिवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन