ePaper

बदायूं : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Updated at : 26 Oct 2018 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
बदायूं : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

बदायूं (उप्र) : बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वह घायलों […]

विज्ञापन

बदायूं (उप्र) : बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वह घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायें.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में संजय नामक व्यक्ति की पटाखे बनाने की एक लाइसेंसशुदा फैक्ट्री में अपराह्न करीब चार बजे अचानक भयानक विस्फोट के साथ आग लग गयी. उन्होंने बताया कि धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री के बगल में स्थित साइकिल मरम्मत की दुकान में बैठे हुए लोग, आतिशबाजी की फैक्ट्री में काम करनेवाले लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर भी चपेट में आ गये. उनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जाती है.

बंदायू के एसडीएम पारसनाथ मौर्य ने बताया कि मरनेवालों की पहचान गुडडू शर्मा, शेर सिंह, रमेश, संजू, पन्नालाल, यामीन और सतीश के रूप में हुई है. आठवें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. एसएसपी कुमार ने बताया कि धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास के करीब 30-30 मीटर में लगा खड़ंजा उड़ गया और उसकी ईंटें दूर बैठे लोगों को जाकर लगी. इन्हीं ईंटों की चपेट में आकर दो राहगीरों की मौत हो गयी. धमाके से खंडहर में तब्दील हुई फैक्ट्री और आसपास की दुकानों के मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है. पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एवं जेसीबी मशीन के सहारे राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola