Petrol Diesel Price Today : योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर कम किया वैट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Nov 2021 7:48 AM
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया.
Lucknow News : केंद्र सरकार द्वारा उत्पादन शुल्क में कमी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी वैट कम कर दिया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में डीजल व पेट्रोल दोनों में ही 12-12 रुपये की कमी हो गई है. नई दरें गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. इसी के साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को दिवाली के दिन से पेट्रोल व डीजल दोनों ही कम कीमतों पर मिलेगा.
दरअसल, दिवाली की पूर्व संध्या पर, भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की है. पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल यानी गुरुवार से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम हो गया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है।
यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है।
सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2021
उनके ट्वीट में लिखा था, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय ने दीपावली को अतिरिक्त उल्लास से भर दिया है. यह निर्णय समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है. सभी प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार.’
Also Read: पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने की कोशिश में योगी सरकार, राजस्व के घाटे की सता रही चिंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










