यूपी : लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, 20 दिनों के अंदर तीसरी वारदात

जिले में गुरुवार को गन्ने के खेत से तीन साल की बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. लखीमपुर खीरी जिले में 20 दिनों में यह इस प्रकार की तीसरी वारदात है.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक अपराध हो रहे हैं. ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले का है. जिले में गुरुवार को गन्ने के खेत से तीन साल की बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. लखीमपुर खीरी जिले में 20 दिनों में यह इस प्रकार की तीसरी वारदात है.
बच्ची बुधवार से गायब थी. गांव के पास ही उसका शव मिला. सिर पर चोंट के निशान पाए गए थे. बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में गांव में रहने वाले लेखराम पर आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि पुरानी दुश्मनी में उनकी बेटी को किडनैप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस ने गुरुवार को इसे हत्या की घटना बताया था. पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है. आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं.
उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला उस समय सुर्खियों में आया था जब घर से स्कॉलरशीप का फॉर्म भरने निकली 17 साल की लड़की की लाश गांव के बाहर मिली थी. कथित तौर पर उसका रेप और हत्या की गई थी. उसका विकृत शव गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब के पास मिला था.
इससे पहले, एक 13 साल की बच्ची से रेप और हत्या की घटना सामने आई थी. पुलिस ने कहा था कि लड़की दोपहर को खेत गई और जब वह नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तालाश शुरू की. गन्ने के एक खेत में उसका शव मिला था.
इन घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश है. इसी के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोल रही हैं.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




