'कई बार समझा चुके हैं जब अनिल सिंह आया करें तो खड़े हो जाया करो, नहीं तो...' बीजेपी MLA का Video वायरल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2022 9:00 AM

विज्ञापन

Lucknow News: उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक अधिकारियों को धमकाते हुए कह रहे हैं कि, जब हम आया करें तो खड़े हो जाया करो.

विज्ञापन

Lucknow News: उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक अधिकारियों को धमकाते हुए कह रहे हैं कि, ‘जब हम आया करें तो खड़े हो जाया करो नहीं तो… इस बीच समाजवादी पार्टी ने वायरल वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है, और पूछा है कि, इस अपराधी भाजपा विधायक पर बुलडोजर कार्रवाई कब करेंगे?

वायरल में वीडियो में बीजेपी विधायक कह रहे हैं कि, जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सबै अधिकारी खड़े हुई जावा करो, कई बार समझा चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर सपा ने वीडियो में कही बातों को वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा, ‘कई बार समझा चुके हैं जब विधायक अनिल सिंह आवा करें तो सबै लोगन खड़े हुई जावा करो ,ना खड़े हुइहौ तो ऐसी की तैसी कै देब,’ ये धमकी योगीजी के लाडले दबंग ,गुंडा ,माफिया ,भ्रष्टाचारी विधायक जी मौजूद सदन को दे रहे , योगीजी! कि अपने इस अपराधी भाजपा विधायक पर बुलडोजर कार्यवाही कब करेंगे?

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola