Jhansi Assembly Chunav: गरौठा विधानसभा सीट पर 2017 में खिला कमल, क्या कांग्रेस की होगी वापसी?

गरौठा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जवाहर लाल राजपूत ने समाजवादी पार्टी के दीप नारायण सिंह को 15831 वोटों के अंतर से हराया था. इस सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा.10 मार्च को मतगणना होगी.
Garautha Assembly Seat: गरौठा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में गरौठा में कुल 40.81 फीसदी मतदान हुआ था. इस चुनाव में बीजेपी के जवाहर लाल राजपूत ने समाजवादी पार्टी के दीप नारायण सिंह (दीपक यादव) को 15831 वोटों के अंतर से हराया था.
इस सीट पर एक समय रणजीत सिंह का दवदबा था. यहीं से कांग्रेस नेता रणजीत सिंह जूदेव ने जीत की डबल हैट्रिक लगाई थी, लेकिन 1991 के बाद इस सीट पर कांग्रेस को वापसी का मौका नहीं मिला. गरौठा विधानसभा सीट के लिए मतदान रविवार, 20 फरवरी 2022 के दिन होगा. 10 मार्च को मतगणना होगी.
-
1996 चुनाव में सपा के चंद्र पाल सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी
-
2002 चुनाव में बसपा के बृजेंद्र व्यास विधायक चुने गए
-
2007 चुनाव में सपा के दीपनारायण सिंह यादव ने जीत हासिल की थी
-
2012 चुनाव में सपा दीपनारायन सिंह (दीपक यादव) गरौठा के लिए विधायक चुने गए
-
2017 चुनाव में भाजपा से जवाहर लाल राजपूत ने जीत दर्ज की थी
-
कुल मतदाता- 350998
-
पुरुष मतदाता- 187800
-
महिला मतदाता- 163185
-
थर्ड जेंडर मतदाता- 13
गरौठा की जनता के चुनावी मुद्दों की बात करें तो, यहां सड़क की समस्याओं से लेकर रोजगार की समस्याएं आम हैं. इसके अलावा गंदगी, पानी, सीवर जाम की समस्याएं आए दिन बनी रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




