राहुल ने अमेठी में लगाया जनता दरबार

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनता दरबार लगाया. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. राहुल को बिजली, सडक, पेयजल और नौकरी से जुडी समस्याओं के साथ लोग मिले. सभी […]
अमेठी (उप्र) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनता दरबार लगाया. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने अमेठी कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. राहुल को बिजली, सडक, पेयजल और नौकरी से जुडी समस्याओं के साथ लोग मिले. सभी को आश्वासन मिला कि उनकी मांग पर विचार होगा. हालांकि जनता दरबार में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब हवा के कारण आधा पंडाल गिर गया. कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. राहुल हालांकि सुरक्षित हैं क्योंकि वह पंडाल के दूसरे हिस्से में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




