उत्तर प्रदेश में नबालिग दलित लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 2:24 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उप्र) : दो लोगों ने 14 साल की एक दलित लडकी के साथ कथित तौर पर सामुहिक बलात्कार किया है. जनसाठ के थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पीडिता के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, दो लोगों ने एक महिला के साथ साठगांठ कर उसकी बेटी के साथ उस समय […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर (उप्र) : दो लोगों ने 14 साल की एक दलित लडकी के साथ कथित तौर पर सामुहिक बलात्कार किया है. जनसाठ के थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पीडिता के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, दो लोगों ने एक महिला के साथ साठगांठ कर उसकी बेटी के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी.

सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमजद, उसकी पत्नी नाजिया बेगम और नोरुदद्ीन के तौर पर की गई है. आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर लडकी को कथित तौर पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी.

लडकी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकडने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola