राज्यपाल राम नाईक का नया एजेंडा

।।राजेन्द्र कुमार।। अखिलेश सरकार की खामियों को लगातार खुलकर उजागर करने वाले यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने नियमों की अनदेखी कर रूतबा गालिब करने वाले नेताओं और अफसरों को ठीक करने की ठान ली है. जिसके तहत उन्होंने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक की लाट’ का अनाधिकृत प्रयोग करने वाले नेताओं और अफसरों को […]
।।राजेन्द्र कुमार।।
अखिलेश सरकार की खामियों को लगातार खुलकर उजागर करने वाले यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने नियमों की अनदेखी कर रूतबा गालिब करने वाले नेताओं और अफसरों को ठीक करने की ठान ली है. जिसके तहत उन्होंने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक की लाट’ का अनाधिकृत प्रयोग करने वाले नेताओं और अफसरों को सुधर जाने की नसीहत दी है. राज्यपाल के इस संकेत के बाद भी अब यदि यूपी में किसी अनाधिकृत व्यक्ति या संस्था ने राष्ट्रीय प्रतीक का प्रयोग किया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिसके तहत उसे दो वर्ष की सजा भोगनी पड़ सकती है और जुर्माना भी देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




