गोरखपुरः थाने में ही हेड कांस्टेबल ने अपने 18 साल के बेटे को मारी गोली, मौके पर मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 8:25 AM

विज्ञापन

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर स्थित चौरीचौरा थाने में बुधवार की देर रात एक हेड कांस्टेबल ने अपमे 18 साल के बेटे को गोली मार मौत की नींद सुला दी. वारदात को अंजाम निजी राइफल से दिया गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा […]

विज्ञापन
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर स्थित चौरीचौरा थाने में बुधवार की देर रात एक हेड कांस्टेबल ने अपमे 18 साल के बेटे को गोली मार मौत की नींद सुला दी. वारदात को अंजाम निजी राइफल से दिया गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.
सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबिल अरविंद यादव किसी बात को लेकर गुस्से में था. उसने निजी राइफल से बेटे विकास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके राइफल को जब्त कर लिया गया है. घटना बुधवार देर रात की है.
गोली चलने की आवाज पर दौड़े साथी सिपाहियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. विकास के गले को छेदते हुए गोली पार निकल गई थी.
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी हेड कांस्टेबिल अरविंद यादव की दो शादी हुई है. वर्तमान में वह चौरीचौरा थाने के हल्का नंबर तीन में तैनात है और दूसरी पत्नी के साथ कूड़ाघाट में रहता है. विवाद के कारण की जांच चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola