शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को रामलीला मैदान में मनाया गया. यहां शिरकत करने पहुंचे दुग्ध विकास मंत्री व प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. योगासन करने के बाद एक कर्मचारी लक्ष्मी नारायण को जूते पहनाते नजर आये. जो व्यक्ति मंत्री को जूता पहनाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं वह सरकारी कर्मचारी हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने नामित जिलों के रहने के निर्देश दिये थे. इसलिए शुक्रवार को शाहजहांपुर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण भी शामिल हुए.
UP Minister Laxmi Narayan in Shahjahanpur, yesterday: Agar koi bhaiya, bhatija ya parivaar ka vyakti humein yadi joota pehna de, toh ye toh hamara vo desh hai jahan Bhagwan Ram ke khadau rakh ke Bharat ji ne 14 saal raj kiya tha, aapko toh is baat ki tareef karni chahiye.' pic.twitter.com/EIuqAAldyP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 22, 2019
इस बारे में पूछे जाने पर लक्ष्मी नारायण ने कहा,’ अगर कोई भैया, भतीजा या परिवार का व्यक्ति हमें यदि जूता पहना दे, तो ये वो हमारा देश है जहां भगवान राम के खड़ऊ रख के भारत जी ने 14 साल राज किया था, आपको तो इस बात की तारीफ करनी चाहिये.’