पत्नी की पिटाई कर पंखे से लटकाया, फिर बनाया वीडियो, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2018 7:10 PM
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की डंडों से पिटाई की और उसके बाद उसके हाथ बांधकर पंखे से लटका दिया. इस व्यक्ति ने वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने […]
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी की डंडों से पिटाई की और उसके बाद उसके हाथ बांधकर पंखे से लटका दिया. इस व्यक्ति ने वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस संबंध में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुमित शुक्ला ने आज बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत नवादा इंदरपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने अपनी बेटी रूचि की शादी लखीमपुर खीरी के मधोना गांव में की थी. दो दिन पूर्व उसके पति अशोक ने रूचि को डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे रुचि बेहोश हो गयी. शुक्लानेबताया कि मामलेको लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. रिपोर्ट के हवाले से बताया की इसके बाद अशोक ने उसे छत पर लगे पंखे के कुंडे से हाथ बांधकर लटका दिया और इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. उसने वीडियो रुचि के मायके भी भेज दिया. उसने वीडियो के साथ यह संदेश भी भेजा कि जब तक 50 हजार रुपये दहेज में नहीं दोगे, इसी तरह तुम्हारी बेटी को मारते पीटते रहेंगे.
पुलिस ने बताया कि इसके बाद रुचि के परिजन उसके ससुराल गये और उसे शाहजहांपुर लेअाए. पुलिस ने दहेज कानून सहित कई विभिन्न गंभीर धाराओं में पति अशोक, ससुर केशवराम, सास सुमन, तथा देवर सोनू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










