शौच के लिए खेत गयी 14 वर्षीय दलित किशोरी को बंधक बना दो युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में कल शौच को गयी 14 साल की दलित लड़की को बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने आज यहां बताया कि […]
बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में कल शौच को गयी 14 साल की दलित लड़की को बंधक बनाकर दो युवकों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने आज यहां बताया कि पुलिस चौकी महुटा क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला ने अपनी तहरीर में गांव के दो युवकों पर कल उसकी चौदह साल की बेटी को पशु बाड़े में बंधक बनाकर उसके साथ पूरी रात सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
महिला के अनुसार, उसकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गयी थी. गांव के दो युवकों ने उसे बंधक बनाया और पशु बाड़े में रात भर उसके साथ बलात्कार किया. लड़की कल सुबह बेहोशी की हालत में पायी गयी. उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए जिले की सरकारी अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




