Rajasthan Rain: राजस्थान के इन 10 जिलों में भयंकर सर्दी, बारिश और ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, कब तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jan 2025 8:31 PM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning

Rajasthan Rain: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में गुरुवार को दिन में हल्की बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आ गई. पूरे प्रदेश में सर्दी काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कई इलाकों में आने वाले एक दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Rajasthan Rain: नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. बारिश के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कल यानी बुधवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा समेत कई और इलाकों में बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई. अधिकांश जगहों पर हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. गुरुवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई. पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी है, कई इलाकों में गलन वाली ठंड पड़ रही है.

बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी

राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि का दौर गुरुवार को जारी रहा. सुबह से ही कई जिलों में ठंड के बीच बारिश हो रही है. जयपुर सहित करीब एक दर्जन शहरों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार राजधानी जयपुर में 5 और भीलवाड़ा में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अलवर, बारां, जयपुर, धौलपुर, दौसा, बूंदी, भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर करौली समेत कई और जिलों में ठंड का प्रकोप है.

एक्टिव है पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 16 जनवरी के बीच राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम बदल गया है. राजस्थान मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है. बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से 15 और 16 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा के कुछ इलाकों में बादलों की गरज के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है. विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई थी.

स्कूलों में छुट्टी

भीषण सर्दी, गरज-चमक के साथ बारिश को देखते हुए गुरुवार को प्रदेश के कई स्कूलों में छुट्टी दे दी गई. मौसम में बदलाव को देखते हुए जयपुर, चित्तौड़गढ़, डीग समेत कुछ और इलाकों में 8वीं तक की कक्षाओं को छुट्टी दे दी गई है. 17 जनवरी तक कई स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाओं में छुट्टी दे दी गई है. वहीं, बड़ी कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है.

Also Read: Cabinet Decision: श्रीहरिकोटा में 3985 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड, अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिलेगी नयी रफ्तार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola