Cabinet Decision: श्रीहरिकोटा में 3,985 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा सैटेलाइट लॉन्च पैड, अंतरिक्ष कार्यक्रमों को मिलेगी नयी रफ्तार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Jan 2025 4:16 PM

विज्ञापन

Cabinet Decision

Cabinet Decision: केंद्र सरकार ने श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड की मंजूरी दी है. फिलहाल यहा दो लॉन्च पैड हैं. तीसरा लॉन्च पैड बनने के बाद स्पेसक्राफ्ट लॉन्च की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. तीसरे लॉन्च पैड को भारी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

विज्ञापन

Cabinet Decision: गुरुवार (16 जनवरी) को केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेस सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने श्री हरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड बनाने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लागत 3,985 करोड़ रुपये होगी. इसे 48 महीने में पूरा करने का अनुमान है. फिलहाल श्रीहरिकोटा में 2 लॉन्च पैड मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक नया लॉन्च पैड इन दोनों लॉन्च पैड से अधिक क्षमता वाला होगा. वैष्णव ने कहा कि तीसरा लॉन्च पैड अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों (NGLV, एनजीएलवी) की जरूरतों को पूरा करेगा. इसे भारी उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

तीसरा लॉन्च पैड भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए होगा मील का पत्थर

श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को दूसरे लॉन्च पैड के साथ ही बनाया जा रहा है. इसके पीछे का मकसद है कि मौजूदा दूसरे लॉन्च पैड के इंफ्रास्ट्रक्चर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके. तीसरे लॉन्च पैड बनने के बाद ज्यादा संख्या में सेटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट लॉन्च की हो सकेगी. यह भविष्य में भारत के स्पेस प्रोग्रामों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. तीसरे लॉन्च पैड की क्षमता पहले वाले दोनों की तुलना में बहुत अधिक होगी. इससे भारत भविष्य में अपने स्पेस कार्यक्रम को और गति दे सकेगा.

8 वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

तीसरे लॉन्च पैड के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए 8 वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 8 वें वेतन आयोग के गठन का फैसला किया गया है. इससे पहले 7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसकी अवधि 2026 को खत्म हो रही है. वैष्णव ने कहा कि आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी.

Also Read: 1.27 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, आठवें वेतन आयोग की मिल गई मंजूरी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola